
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। 1987 बैच के आईपीएस अफसर वीरेश कुमार भावरा को पंजाब का नया डीजीपी लगाया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पैनल द्वारा भेजे गए तीन नामों पर विचार करने के बाद राज्य सरकार ने भांवरा की नियुक्ति की है।

पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा । हालांकि इसके कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान भी चुनाव कमीशन ने कर दिया। पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के समय हुई सुरक्षा चूक को लेकर भी सवालों के घेरे में थे। इसलिए उन्हें पद से हटा दिया गया है।












