Sunday, November 1, 2026
Home National फेस्टिवल सीजन के दौरान टौणी देवी के दुकानदार धूल मिट्टी से परेशान

फेस्टिवल सीजन के दौरान टौणी देवी के दुकानदार धूल मिट्टी से परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। टौणी देवी के दुकानदारों को नेशनल हाईवे नंबर 03 के निर्माण से पिछले तीन साल से जो जख्म मिले हैं शायद अभी भी उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई है। इन दिनों फेस्टिवल सीजन चला हुआ है लेकिन नेशनल हाईवे निर्माण के तीन साल बीत जाने के बावजूद यहां के दुकानदारों को धूल मिट्टी से राहत नहीं मिली है।

Advertisements

बमुश्किल दुकानदारों की टूटी दुकानें सजना शुरू हुई लेकिन पिछले तीन साल से टौणी देवी बाजार के दुकानदारों का पटड़ी से उतरा बिजनेस अभी भी  रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। राजनेता आते है, झूठे वादे करते है लेकिन निर्माण कंपनी पर कोई शिकंजा आज तक नहीं कसा गया। परेशानी झेलने का ठेका जैसे आम लोगों, ग्राहकों और टौणी देवी के दुकानदारों के हिस्से ही आया हो।

जब टौणी देवी अस्पताल चौक के दुकानदारों से बात की तो उन्होंने बताया कि इस धूल मिट्टी के चलते लोगों की सेहत पर भी ज्यादा असर हो रहा है। उन्होंने एनएच निर्माण कंपनी को कोसते हुए कहा कि धूल मिट्टी के बीच यह कैसा फेस्टिवल सीजन है। न निर्माण कंपनी पानी का छिड़काव कर रही है और न  सड़क पर पड़े गड्ढों को भर रही है। टौणी देवी बाजार पहले उजाड़ा गया और अब पिछले तीन साल से बिजनेस तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here