Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur सुन्नी-लुहरी मार्ग पर बादल फटा, बाढ़ में 5 लोग बहे

सुन्नी-लुहरी मार्ग पर बादल फटा, बाढ़ में 5 लोग बहे

cloud_burst-3 के शव बरामद, 2 की तलाश जारी, पंजाब से राफ्टिंग के लिए जा रहे थे पर्यटक-
शिमला (रजनीश शर्मा)। सुन्नी-लुहरी मार्ग पर बादल फटने से आई बाढ़ में एक स्कार्पियो गाड़ी के बहजाने का समाचार प्राप्त हुआ है। गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जोकि पंजाब से राफ्टिंग के लिए जा रहे थे। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन शवों को निकालने में कामयाबी हासिल की है जबकि अन्य 2 लोगों की तलाश जारी है। जानकारी अनुसार गाड़ी सवाल सभी लोग पंजाब से आए थे और राफ्टिंग के लिए जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी तथा प्रशासन द्वारा गाड़ी सहित बहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से मुगना के समीप पॉवर हाउस को भी नुकसान का समाचार है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने उक्त बात की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है तथा बाढ़ में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here