Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur भगवान वाल्मीकि कम्युनिटी हाल में लगाया जाएगा रक्तदान कैंपः बब्बू

भगवान वाल्मीकि कम्युनिटी हाल में लगाया जाएगा रक्तदान कैंपः बब्बू

blood-donation-camp-held-14-jan-2018-adharmi-mihalla-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि सभा की तरफ से 12 अक्टूबर दिन रविवार को भगवान वाल्मीकि कम्युनिटी हाल, लाइब्रेरी की पिछली तरफ, घंटाघर चौक के समीप रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए सभा के सिटी प्रधान तरसेम लाल बब्बू ने बताया कि इस कैंप का आयोजन भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डा. अजय बग्गा के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा तथा इसमें स्वैछच्ता से रक्तदान करने वालों का स्वागत है।

उन्होंने सभा सदस्यों से भी आह्वान किया कि वह बढ़चढ़कर रक्तदान करें और युवा वर्ग को इसके लिए प्रोत्साहित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here