Friday, October 9, 2026
Home International पार्किंग में ट्रक पर गिरा विमान, 2 की मौत

पार्किंग में ट्रक पर गिरा विमान, 2 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक छोटे विमान के क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में करीब दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हिक्स एयरफील्ड के पास टैरंट काउंटी में हुआ, जहां विमान कई ट्रकों से टकराकर आग का गोला बन गया। फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब विमान नॉर्थ सैगिनॉ बुलेवार्ड के पास गिरा। यह इलाका बिजनेस 287 के ठीक पास एवोंडेल के नजदीक है। हादसे के बाद कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर आग की चपेट में आ गए।

Advertisements

फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि मौके पर कई इमरजेंसी टीमें और एंबुलेंस यूनिट्स भेजी गईं। अभी तक घायल या बचने वालों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। क्रैश साइट फोर्ट वर्थ अलायंस एयरपोर्ट और फोर्ट वर्थ मिचम एयरपोर्ट के बीच स्थित है। यह इलाका डालास–फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पश्चिमी हिस्से में आता है। हिक्स एयरफील्ड (T67), जहां से विमान संभवतः संबंधित था, एक प्राइवेट मेंबर-ओन्ड एयरस्ट्रिप है, जो फोर्ट वर्थ के उत्तर में स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here