
होशियारपु (द स्टैलर न्यूज़)। यूनिवर्सल हैप्पीनेस ऑर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष गौरव जैन ने एक प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि एडवोकेट गुरबख्श सिंह मुल्तानी, सरप्रस्त यूनिवर्सल हैप्पीनेस ऑर्गनाइजेशन पंजाब, के नेतृत्व में मोहल्ला गुरदित सिंह नगर (बुलावाड़ी), होशियारपुर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एडवोकेट वनीश राय को पंजाब के डिप्टी एडवोकेट जनरल नियुक्त होने पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी गई।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल बलजिंदर सिंह भाणा ने कहा कि वनीश राय का पंजाब का डिप्टी एडवोकेट जनरल बनना बहुत खुशी और गर्व की बात है। इस अवसर पर एडवोकेट गुरबख्श सिंह मुल्तानी, परमजीत सिंह राय एडवोकेट, मैडम शिवानी एडवोकेट, मिंदर पाल आदिया, एडवोकेट जसपाल सिंह, जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और बधाई दी तथा उनकी सफलता के लिए कामना की।
इस अवसर पर बलजीत सिंह, एडवोकेट जसपाल सिंह, बिंदर सरोआ के अलावा बड़ी संख्या में शहर निवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा टी-पार्टी का बढ़िया प्रबंध किया गया था।











