Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur एसडीएम गुरसिमरन ने सरवत दा भला ट्रस्ट द्वारा संचालित कंप्यूटर सैंटर का...

एसडीएम गुरसिमरन ने सरवत दा भला ट्रस्ट द्वारा संचालित कंप्यूटर सैंटर का किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरवत दा भला ट्रस्ट के मुख्य संस्थापक डाक्टर एस पी सिंह औबराय द्वारा यहां समाज सेवा में निरंतर अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है, वहीं आज सेवा में एक और कड़ी जोड़ते हुए जुवेनाइल होम होशियारपुर में कम्प्यूटर सैंटर खोला गया। कम्प्यूटर सैंटर का शुभारंभ करते हुए एस डी एम होशियारपुर मैडम गुरसिमरन जीत कौर ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा में दिए जा रहे सहयोग की जितनी भी प्रशंसा की जाए,कम है।

Advertisements

उन्होंने निजी रूप से डाक्टर एस पी सिंह औबराय जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में प्रत्येक क्षेत्र में अपना सहयोग, अपनी निजी जेव से देने से डाक्टर औबराय ने सिद्ध कर दिया है कि सचमुच में सिंह इज किंग ही होते हैं। उन्होंने यहां उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सब कुछ उनके लिए इस लिए किया जा रहा है कि वो यहां से जाने के बाद अच्छे इंसान बनें।और यह उनके रोजगार में सहायक सिद्ध हों। ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, चंद्र प्रकाश सैनी तथा अधीक्षक स्पैशल होम दया रानी ने भी अपने विचार रखते हुए बच्चों को भविष्य में नेक इंसान बनने की प्रेरणा दी।

इस मौके अन्य के अलावा ट्रस्ट के सहायक सचिव गुरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव, नरेंद्र धूर, जगमीत सिंह सेठी, हरप्रीत कौर डी सी पी ओ, पुनीत कुमार अधीक्षक आवजरवेशन होम भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here