
पटना (द स्टैलर न्यूज़)। पटना के लिए रवाना हुआ स्पाइसजेट का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दिल्ली वापस लौट आया। एयरलाइन ने बताया कि विमान ने सामान्य रूप से लैंडिंग की और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या नहीं बताई गई है।स्पाइसजेट ने बताया कि 23 अक्टूबर को दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 497 तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई।

यात्रियों की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। जो अब पटना के लिए रवाना हो चुका है। उड़ान बोइंग 737 विमान से संचालित की जा रही थी। एयरलाइन के अनुसार तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान से दोबारा उड़ान भरी जाएगी।












