
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई में जागेश्वरी पश्चिम इलाके की जेएमएस बिजनेस सेंटर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, उसमें कई कॉर्पोरेट ऑफिस हैं।

आग लगने के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के इलाकों में भी खतरे की आशंका जताई जा रही है।












