Sunday, October 11, 2026
Home National सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और मंदिर को निशाना बना सकते है खालिस्तानी...

सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और मंदिर को निशाना बना सकते है खालिस्तानी आतंकी, अलर्ट हुआ प्रशासन

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। खुफिया विभाग ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी उत्तराखंड और दिल्ली के मंदिरों को टारगेट कर सकते हैं। अर्लट के मुताबिक, आने वाले दिनों में खालिस्तानी आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं। वह सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और पुलिस को भी टारगेट कर सकते हैं। एक ईमेल के मिलने के बाद से उत्तराखंड पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं।

Advertisements

ईमेल में कई मन्दिरों के नाम, कई ऑफिस और पॉलिटिकल नेताओं को टारगेट के बारे में भी लिखा है। दिल्ली पुलिस भी अब इस ईमेल की जांच में जुटी है। अलर्ट मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस, खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here