Sunday, November 1, 2026
Home National ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ अभद्र हरकत करने वाला गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ अभद्र हरकत करने वाला गिरफ्तार

 इंदौर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान एक शरमनाक घटना हुई। जहाँ दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जो इंदौर के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरी हुई थीं, नाश्ते के लिए पास के एक कैफे की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान खजराना रोड पर एक बाइक सवार युवक ने उन्हें फॉलो करना शुरू किया। अचानक उसने उनमें से एक खिलाड़ी के साथ अभद्र हरकत की और मौके से फरार हो गया।

Advertisements

खिलाड़ियों ने तुरंत अपने टीम सिक्योरिटी ऑफिसर डैनी सिमंस को सारी बात बताई । सिमंस ने लोकल सिक्योरिटी टीम और पुलिस को अलर्ट भेजा। कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस हिमानी मिश्रा खुद खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंचीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here