Tuesday, October 20, 2026
Home Latest पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए गृह मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान...

पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए गृह मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान सभी को प्रेरित करेगा : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि गृह मंत्रालय के ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ के तहत 4 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने पर्यावरण के संरक्षण के इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को बधाई दी।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने श्री शाह की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा :

“शानदार उपलब्धि! पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में गृह मंत्रालय का यह वृक्षारोपण अभियान हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here