Thursday, November 5, 2026
Home Education जीएनए यूनिवर्सिटी ने किया अज्जोवाल स्कूल के लेक्चरारों का सम्मान

जीएनए यूनिवर्सिटी ने किया अज्जोवाल स्कूल के लेक्चरारों का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित आभार 2025 अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड  के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप कुमार सूद, सुकृति कश्यप,सीमा हांडा,अर्चना,शांति देवी तथा मनीषा सैनी को यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर अकादमिक मोनिका हंसपाल, रजिस्ट्रार कुणाल बैंस  ने सम्मानित किया।

Advertisements

सम्मानित होने के पश्चात इन अध्यापकों ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थान से सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान उनमें नई ऊर्जा का संचार करते हैं और वह आगे से और भी मेहनत से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र दत्ता तथा गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन:अध्यापकों को सम्मानित करते मोनिका हंसपाल तथा कुणाल बैंस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here