Saturday, October 17, 2026
Home Latest विजीलैंस टीम ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया काबू

विजीलैंस टीम ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया काबू

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। विजीलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा कार्यालय कार्यकारी इंजीनियर पी.डब्ल्यू.डी. बी.एंड.आर, गिद्दड़बाहा में तैनात एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर पी.डब्ल्यू.डी. बी.एंड.आर, गिद्दड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब में तैनात रजिंद्रपाल को शिकायतकर्ता कर्मजीत कौर निवासी गांव काउनी, गिद्दड़बाहा की शिकायत पर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति जोकि इसी विभाग में बेलदार के तौर पर तैनात था की मौत हो जाने के बाद बकाया फंड जारी करने के बदले उक्त क्लर्क द्वारा 20 हज़ार रुपए की मांग की गई है।
विजीलेंस द्वारा जांच के उपरांत उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकद्मा दर्ज करके आगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here