Saturday, October 31, 2026
Home National फिलीपींस में तूफान के साथ- साथ बाढ़ ने दस्तक, 2 की मौत,...

फिलीपींस में तूफान के साथ- साथ बाढ़ ने दस्तक, 2 की मौत, 300 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। फिलीपींस में एक भयकर तूफान  आया है। ये तूफान ‘कालमेगी’ मध्य फिलीपींस के ऊपर से गुजरा है। जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई गाड़ियां जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण हजोरों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। ‘कालमेगी’ तूफान मध्य नेग्रोस ऑक्सिडेंटल प्रांत के बाकोलोद शहर के ऊपर से गुजरा। तूफान की अधिकतम गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। 

Advertisements

अधिकारियों के बताया दक्षिणी लेयटे में बाढ़ के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि मध्य बोहोल प्रांत में गिरते पेड़ की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। फिलीपींस रेड क्रॉस की महासचिव ग्वेन्डोलिन पांग ने बताया कि केंद्रीय सेबू प्रांत के तटीय शहर लिलोआन में कई लोग बाढ़ के कारण अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। सेबू के मांडाउ शहर में बाढ़ का पानी लोगों के कंधे तक पहुंच गया है और कई वाहन जलमग्न हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लोग छतों और घरों से बचाव की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन, फिलहाल यह संभव नहीं है। चारों तरफ मलबा है और गाड़ियां तैर रही हैं।  तूफान कारण करीब 300 झोपड़ियों की छतें उड़ गईं गईं। मौसम विभाग ने बताया कि  कालमेगी’ इस वर्ष फिलीपींस को प्रभावित करने वाला 20वां उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। यह पश्चिम दिशा में लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here