Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur रेलवे मंडी क्रिकेट खेल मैदान में 7 से शुरु होगा चुनौतिग्रस्त खिलाड़ियों...

रेलवे मंडी क्रिकेट खेल मैदान में 7 से शुरु होगा चुनौतिग्रस्त खिलाड़ियों का टूर्नामैंटः संदीप

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में चौथे ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 7, 8 और 9 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। डिसएबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हर साल आयोजित किए जाने वाले इस चौथे ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा और महासचिव राज कुमार ने एक संयुक्त बयान में की।

Advertisements

उन्होंने बताया कि चौथा ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर तक रेलवे मंडी क्रिकेट खेल मैदान में करवाया जा रहा है। उनके अनुसार, इस टूर्नामेंट में चार टीमें पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से यहां पहुंचकर भाग ले रही हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि टूर्नामैंट का उद्घाटन जिलाधीश आशिका जैन द्वारा 7 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे, जिसके तहत पहला मैच पंजाब और उत्तराखंड, दूसरा मैच हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा व तीसरा मैच इन मैचों के उपरांत करवाया जाएगा।

दूसरे दिन 8 नवंबर को टूर्नामेंट के दूसरे दिन के पहले मैच का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिलाधीश नवांशहर अंकुरजीत सिंह, ट्रिपल एम के एमडी प्रो. मनोज कपूर एवं डीएवी प्रबंधक कमेटी के प्रधान डा. अनूप कुमार द्वारा किया जाएगा। इस दिन दो मैच खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच जीतने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।

9 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को सोनालीका इंटरनैशन ट्रैक्टर के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल की धर्म पत्नी संगीता मित्तल, एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक, एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर और होशियारपुर आयोमोबाइल्ज़ के एमडी  गुरप्रीत सिंह सम्मानित करेंगे।

तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा एस.डी.एम. टांडा, कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर मैडम ज्योति बाला मट्टू, परवजीत सचदेवा, जीएसएसएल ग्रुप के एम.डी. सतीश महाजन, कोका-कोला कंपनी के मैनेजर, सुरजीत गैस सर्विस से डॉली चीमा, हरीश सैनी बिट्टू, पूजा विशिष्ट, विजय अरोड़ा के अलावा मास्टर, हेडमास्टर, प्रिंसिपल, डी.ई.ओ., सी.डी.पी.ओ. और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here