Friday, October 23, 2026
Home Crime नारायण नगर वारदातः राजिंदर राणा की शिकायत पर जंगली सहित 3-4 अज्ञात...

नारायण नगर वारदातः राजिंदर राणा की शिकायत पर जंगली सहित 3-4 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सदर पुलिस ने राजिंदर राणा पुत्र मदन लाल निवासी नारायण नगर के बयानों पर गत दिवस वीरवार को नारायण नगर में हुई वारदात संबंधी मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अश्वनी ठाकुर उर्फ जंगली व 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Advertisements

पुलिस को दिए बयान में राजिंदर राणा ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था तथा एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी उसके घर के बाहर आई तथा उनके घर के बाहर उनके बेटे के दोस्त जोकि बाहर बरीज़ा कार में सवार थे, जिसमें वरदान व रोबिन के अलावा एक अन्य दोस्त सवार था व वह अपनी गाड़ी स्टार्ट करके जाने लगे तो अचानक ही सफारी गाड़ी से उतरे हमलावरों ने उनके बेटे व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया और उनसे मारपीट करनी शुरु कर दी। हमलावरों ने पिस्तौल से फायर भी किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here