
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जेएस पेवर कुरांगणा के एमडी तथा सरकारी ठेकेदार जसवीर सिंह जस्सी निवासी नई आबादी, होशियारपुर के पिता बिक्कर सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन पर शहर की तमाम राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समूह ठेकेदार बिरादरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उनका अंतिम संस्कार 16 नवंबर दिन रविवार को सायं 3 बजे चोअ पार, हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा।












