चौलांग टोल प्लाज़ा पर किसानों ने हाईवे से निकल रहे भाजपा के काफिले को दिखाई काली झंडियां

टांडा- उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। आज शाम चौलांग टोल प्लाज़ा पर धरने पर बैठे किसानों ने हाईवे से निकल रहे पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का विरोध करते हुए काली झंडियां दिखाते हुए मोदी सरकार तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की है। किसानो ने शांतमई ढंग के साथ जालंधर से दसूहा की ओर जा रहे अश्वनी शर्मा के काफि़ले को काली झंडियां दिखाते हुए खेती कानूनों तथा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Advertisements

इस दौरान किसानों ने कहा की कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे उनके संघर्ष के तहत राज्य में भाजपा लीडरशिप का शांतमई तरीके से घेराव किया जायेगा। इस मौके पर डी एस पी टांडा दलजीत सिंह खख की अगुवाई मे भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद था। जिक्रयोग्य है की पहले भी यहाँ अश्वनी शर्मा का विरोध हो चूका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here