Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur श्रीराम लीला मंचन में राजा दशरथ ने श्री राम को सुनाया बनवास,...

श्रीराम लीला मंचन में राजा दशरथ ने श्री राम को सुनाया बनवास, अयोध्या वासियों की आंखें हुई नम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से करवाए जा रहे श्रीराम लीला मंचन के छठे दिन श्रीराम जी विवाह के पश्चात माता सीता को लेकर अयोध्या पहुंचे। एक तरफ राजा दशरथ द्वारा प्रभु राम जी का राज तिलक किए जाने की तैयारी की जा रही थी और सभी तरफ आनंद का उत्सव था। दूसरी तरफ जब यब बात माता कैकई को पता चली तो उन्होंने राजा दशरथ द्वारा दिये गए 2 वर मांगने के अवसर स्वरूप 2 वर मांग लिए। माता कैकेई ने पहले भरत को राज तिलक और फिर श्री राम को 14 वर्ष का बनवास दिए जाने का वर मांगा। जिसके बाद राजा दशरथ ने श्रीराम को बनवास का आदेश दिया।

Advertisements

जिसका हंसकरर पालन करदते हुए राजा राम ने बनवास स्वीकार कर लिया। यह झांकी बहुत ही मनमोहक ढंग से पेश की गई जिसे देखकर सभी भावुक हो गए। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद, एडवोकेट आर पी धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, बिंदुसार शुक्ला, राकेश मरवाहा चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, हरीश आनंद, नरोत्तम शर्मा, राजिन्दर मोदगिल, रघवीर बंटी, कुणाल चतरथ, बॉबी तनेजा, तरसेम मोदगिल, अजय जैन, कमल वर्मा, छोटा अश्वनी, विपुल वालिया, कृष्ण गोपाल आनंद, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मौदगिल, केवल हांडा, वरुण कैंथ, अश्वनी शर्मा, मनोहर लाल जैरथ ,कपिल हांडा, शुभांकर शर्मा, पंडित परीक्षित राज, गोपाल वर्मा, विजय भगत, पंडित सचिन शास्त्री तथा श्री राम सेवक सभा के समस्त सदस्त उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here