Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur 26 मार्च को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पुरहीरां बाईपास...

26 मार्च को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पुरहीरां बाईपास पूर्ण तौर पर बंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के प्रधान हरबंस सिंह संघा ने सुतैहरी रोड पर रिलायंस शोरुम के आगे चल रहे धरने पर बैठे किसानों तथा उपस्थित दर्शकों को जानकारी दी कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली द्वारा 26 मार्च 2021 को भारत बंद का आह्वान किया है। उसके मद्देनजऱ कमेटी की तरफ से 26 मार्च को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पुरहीरां बाईपास (फगवाड़ा रोड) पूर्ण बंद किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान संघा ने समूह होशियारपुर वासियों, दुकानदारों, रेहडिय़ों, फडिय़ों, शैक्षणिक संस्थानों तथा कारखानों के मालिकों से अपील की कि वे सभी 26 मार्च के इस बंद में अपना पूर्ण सहयोग दें।

Advertisements

उन्होंने केन्द्र सरकार से भी विनती की कि किसानों को दिया हुआ तोहफा, तीनों काले कानूनों को रद्द करें तथा एम.एस.पी. पर कानून बनाया जाऐ। किसानों की मांग को न मान कर एक इतिहास बनाने का यत्न न किया जाऐ। भारत बंद के कारण हुए नुकसान की सारी जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी। चाहे सारा देश बिक जाए पर किसान किसी भी कीमत पर नहीं बिकेगा। इस अवसर पर प्रधान सुखपाल सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी, लखविन्द्र सिंह लक्खी, सुरजीत सिंह सैनी, किशन सिंह गगनौली, अवतार सिंह शेरपुरी, के.पी.एस. सैनी, निर्मल सिंह, शाम सिंह, मंगत सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार, धर्मजीत तथा ज्ञान सिंह भलेठु भी धरने पर बैठे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here