Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा में दो दिवसीय कोविड -19 टीकाकरण शिविर का किया गया...

रयात बाहरा में दो दिवसीय कोविड -19 टीकाकरण शिविर का किया गया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर ने दो दिवसीय कोविद -19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जिसमें 300 से अधिक छात्रों और स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 इंजेक्शन लगाए गए । इस संबंध में जानकारी देते हुए कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि यह टीकाकरण छात्रों और स्टाफ  को लगाया गया है जिन्होंने कोरोना के दौरान अग्रिम पंक्ति में काम किया था।

Advertisements

इसमें  नर्सिंग और  फार्मेसी कॉलेज के छात्र शामिल थे । उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग के साथ एसएमओ  डॉ. राज कुमार और उनकी टीम का धन्यवाद किया । इस शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने में नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल मीनाक्षी चाँद और  फ़ार्मेसी कॉलेज के हेड  प्रो. मनोज कटवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छात्रों और कर्मचारियों को इंजेक्शन लगाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here