Tuesday, October 20, 2026
Home Latest यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 13 यात्री...

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 13 यात्री घायल

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के टिहरी में एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। यहां नरेंद्रनगर क्षेत्र के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 18 यात्री सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिलते ही SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष सक्रिय हुआ। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी और SDRF वाहिनी मुख्यालय से कुल 5 टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Advertisements

हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल है। SDRF तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। CMO टिहरी श्याम विजय ने बताया कि बस में कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि बाकी 10 घायलों का इलाज नरेंद्र नगर अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here