
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सत्र 2025-26 के तहत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिताओं का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या, रेलवे मंडी होशियारपुर में किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में विज्ञान, गणित, अंग्रेज़ी और सामाजिक शिक्षा विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकारी हाई स्कूल डगाणा कलां के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छठी कक्षा के विद्यार्थी हरमन कल्याण, सातवीं कक्षा की छात्रा तनवीर कौर और आठवीं कक्षा की छात्रा तनीशा रानी ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती हरप्रीत कौर ने गाइड अध्यापिका श्रीमती अंजू भूसरी, गणित अध्यापिका तथा पूरे स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और अध्यापकों के मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित था।











