Tuesday, November 3, 2026
Home Punjab चुनाव ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाई जाए: डिप्टी कमिश्नर

चुनाव ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाई जाए: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर- कम -जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिले में 14 दिसंबर को करवाई जा रही जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisements

उन्होंने समूह चुनाव अमले को प्रेरित करते हुए कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए ड्यूटी पर तैनात चुनाव अमले को निर्देश दिए कि वह अपनी चुनाव ड्यूटी को पूर्ण जिम्मेदारी, लगन और तत्परता से निभाएं, ताकि चुनाव को उचित ढंग से संपन्न करवाया जा सके।

डा. अग्रवाल ने समूह चुनाव अमले को यह भी हिदायत दी कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here