Thursday, October 29, 2026
Home Education सरकारी कॉलेज में ’यौन उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह’ मनाते हुए जागरुकता फैलाई गई

सरकारी कॉलेज में ’यौन उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह’ मनाते हुए जागरुकता फैलाई गई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल डा. गगनदीप चीमा के नेतृत्व में सहायक डायरैक्टर युवक सेवायें होशियारपुर स. प्रीत कोहली के दिशा निर्देशों के अनुसार रेड रिबन क्लब इंचार्ज विजय कुमार के  सहयोग से ’’यौन उत्पीड़न रोकथाम सप्ताह’’ मनाते हुए ऑनलाईन तथा ऑफ लाईन कार्यक्रम करवाये गए ताकि विषय अनुसार छात्रों में जागरुकता फैला कर उन पर यौन संबंधी होने वाले अत्याचार के प्रति जागरुकता फैलाई जा सके तथा वे किसी भी बुरे व्यवहार का शिकार न हो सकें।

Advertisements

इस समारोह में छात्राओं को विशेष तौर पर समझाया गया कि आज कल के माहौल के अनुसार हमें अपनी सुरक्षा के प्रति सावधान रहना चाहिए ताकि किसी के चुंगल में फस कर अपनी जिंदगी बर्बाद न कर लें। हमें अच्छे और बुरे की पहचान होनी चाहिए। सामने वाला आपके साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहा है इससे उसकी नीयत के बारे में जानकारी होना जरुरी है। हमें समाज में रहते हुए अपने यौन अंगों के प्रति गोपनीयता बनाये रखनी होगी। दूसरों के बोलने, छूने के मकसद से ठीक-गलत का फैसला हमें खुद की करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर दूसरों और कानून की सहायता बिना किसी डर से लेनी होगी क्योंकि अगर हम दूसरों के दबाब में आ गये तो जिंदगी भर दबाब में ही रहना होगा, जो कि हमारे लिए मरने से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा पोस्टरों के माध्यम से भी दूसरों को जागरुक किया गया। उन्होने विषय के अनुसार अपने विचार भी पेश किए। उन्होने कहा कि हमें विशेष तौर पर समाज में सैक्स के प्रति जागरुक होने की अति आवश्यकता है। कॉलेज के प्रिंसीपल डा. गगनदीप चीमा ने अलावा रेड रिबन क्लब के इंचर्जा विजय कुमार, प्रो. नवदीप कौर, प्रो. हरजिंदर सिंह प्रो. अरुण कुमार के अलावा बड़ी संख्या में छात्र ऑन लाईन और ऑफ लाईन हाजिर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here