
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गायत्री शक्तिपीठ, मणिवेदिका पीठ, पुष्कर, राजस्थान से स्वामी श्री प्रखर जी महाराज होशियारपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर श्री गोबिंद गोधाम गौशाला में प्रधान कुलदीप सैनी की अगुवाई में स्वागत किया गया।

इस मौके पर स्वामी जी ने बताया कि पुष्कर आश्रम में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक 1700 विद्वान ब्राह्माणों द्वारा 43 दिनों में 200 कुण्डीय विराट शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह इस कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें और गायत्री से जुड़ें।
इस दौरान उन्होंने उपस्थिति को गायत्री की विधि से भी अवगत करवाया। इस दौरान गौशाला प्रबंधकों ने स्वामी जी का यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और उन्हें गौशाला की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।











