
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सोमवार को मेक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं। प्राइवेट जेट अकापुल्को से टोलुका एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करते हुए सैन माटेओ एटेंको इलाके में क्रैश हो गया।

प्लेन ने एक फुटबॉल मैदान पर लैंड करने की कोशिश की, लेकिन पास की एक फैक्ट्री की मेटल की छत से टकरा गया, जिससे आग लग गई। आग लगने की वजह से इलाके के करीब 130 लोगों को निकाला गया। क्रैश की जांच चल रही है और शुरुआती रिपोर्ट में इंजन फेल होने का इशारा मिल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि प्राइवेट जेट में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी बचे लोगों की तलाश जारी है।












