Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर के होनहार बेटे ने NDA से लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया जिले का...

होशियारपुर के होनहार बेटे ने NDA से लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया जिले का मानः निपुण शर्मा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर के बेटे लेफ्टिनेंट गौरव देवगन को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से प्रशिक्षण पूर्ण कर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएँ देने पर जिला भाजपा की ओर से सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज भाजपा प्रदेश सचिव मीनू सेठी, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, उमेश जैन,बिन्दुसार शुक्ला, गुरजीत सिंह वधावन,प्रेम बजाज ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर लेफ्टिनेंट गौरव को सम्मानित किया और गौरव के पिता रविकांत और माता रितु शर्मा को बधाई दी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुशासन और देशभक्ति की भावना  पूरे देवगन परिवार में है इसी संस्कारों से युक्त गौरव ने भारतीय सेना में जाकर देशसेवा करने का निश्चय किया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने लेफ्टिनेंट गौरव की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे होशियारपुर के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी। वहीं लेफ्टिनेंट गौरव देवगन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि देश की सेवा करना उनका सपना था, जिसे NDA ने साकार करने का अवसर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here