
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेलवे रोड में यंग खालसा ग्रुप द्वारा साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित 26 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष स. जगजीत सिंह बत्रा ने बताया कि यंग खालसा ग्रुप की टीम द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसमें मेडिकल कैंप, दवाइयां, रक्तदान सेवा, बच्चों की फीस और कॉपियों की सेवा, बेटियों के विवाह के लिए सेवा और मासिक राशन की सेवा निरंतर जारी है।

यंग खालसा ग्रुप संगत के सहयोग से ये सभी सेवाएँ कर रहा है, इसलिए अधिक से अधिक सहयोग दिया जाए ताकि आने वाले समय में और भी अधिक भलाई के काम किए जा सकें। इस अवसर पर डॉ. हरजिंदर सिंह ओबेरॉय, दलजीत सिंह मान, बलजिंदर सिंह, अनमोल सिंह, प्रभजोत सिंह, डॉ. आशु गोयल और मनूरीत आदि शामिल थे।












