Saturday, October 24, 2026
Home Education दसूहा के सरकारी गर्ल्स स्कूल में की गई विद्यार्थियों की आंखों की...

दसूहा के सरकारी गर्ल्स स्कूल में की गई विद्यार्थियों की आंखों की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़। होशियारपुर के सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार के निर्देशानुसार तथा सिविल अस्पताल दसूहा के एसएमओ डॉ. मनमोहन सिंह के योग्य नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल दसूहा में छात्राओं की आंखों की जांच की गई।

Advertisements

इस अवसर पर अप्थलमिक अफसर रणजीत सिंह भारती ने स्कूल की छात्राओं की आंखों को चेक करके आंखों के नंबर बताए और उन्हें आंखों की देखभाल के तरीके और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस संबंधी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें, हरी सब्जियां तथा फल अधिक से अधिक खाएं और पानी अधिक पिएं। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार के अतिरिक्त सभी स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here