
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। विद्या मंदिर स्कूल में सरवत दा भला ट्रस्ट द्वारा संचालित कम्प्यूटर सैंटर के तृतीय वैच के पास परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट बांटते हुए ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने बताया कि संस्थापक डाक्टर एस पी सिंह ओबराय के दिशा निर्देशन में ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चलाए जा रहे सभी कम्प्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई सैंटरों में पास होने वाले छात्र छात्राओं को आई एस ओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं,जो पूरी तरह मान्य हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वलराम सिंह रंधावा ने विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन कमेटी का भी धन्यवाद किया जो इस नेक काम में ट्रस्ट का सहयोग कर रही है।

उन्होंने चौथे बैच में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से आग्रह किया कि निशुल्क मिल रही इस ट्रेनिंग का भरपूर लाभ लेना चाहिए। कोषाध्यक्ष राकेश भार्गव ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अकेले जिला होशियारपुर में 89 जरूरत मंद भाई बहनों को मासिक पैंशन दी जा रही है। गुरुद्वारा श्री कलगीधर में कमेटी के सहयोग से पहले से ही क्लीनिकल लैव एवं डैंटल क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रही हैं। इस मौके अन्य के अलावा राकेश भार्गव, गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह सेठी, नरेंद्र धूर, चंद्र प्रकाश सैनी, डौली चीमा भी उपस्थित थे।











