मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के नाम पर रखने तक जारी रहेगा संघर्ष: अमरप्रीत लाली

amarpreet lally youth congress

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली ने पंजाब के समूह नौजवानों तथा पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से पंजाब के मुख्य मंत्री कै. अमरिंदर सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को समर्पित राज्य स्तरीय सामरोह में मुख्य मंत्री ने जनता को बताया कि मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के नाम पर रखने हेतु वह केन्द्र सरकार को लिख चुके हैं।

Advertisements

गौरतलब है कि 23 मार्च को पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा मुख्यमंत्री को यह याद दिलाया गया कि कैसे पैदल मार्च कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा 2 जनवरी 2016 को खटकड़ा कलां से रवाना किया गया था। 5 दिन पैदल मार्च के बाद एयरपोर्ट के समीर इस यात्रा पर मोहाली पुलिस ने बेतहाशा अत्याचार किया था तथा लाली सहित कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

लाली के भाषण के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जनता को यह बताया कि उनके द्वारा पहले भी केन्द्र सरकार से लिखित तौर से मांग रखी जा चुकी है तथा भविष्य में भी यह संघर्ष जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here