
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डा. राज कुमार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वित मंत्री मनप्रीत बादल द्वारा पेश किए गए 2018-19 के बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों, खास तौर पर किसानों, विद्यार्थियों व आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना मुख्य रखा गया है। किसानों के कर्जे माफ करने के लिए 4250 करोड़ रुपए रखे गए है। फसलों के अविशेष संभालने के लिए 100 करोड़ दिए गए हैं। इसी के साथ होशियारपुर जिले में 30 टन की समर्था वाले कोलड स्टोर खोले जाएंगे। प्राईमरी व सैकेंडरी हैल्थ केयर के लिए 4015 करोड़ आरक्षित किए गए हैं। दलित वर्ग को मुफ्त बिजली देने के लिए 8950 करोड़, 1440 करोड़ इंडस्ट्री को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली के लिए आरक्षित हंै। 3020 करोड़ गांवों के विकास के लिए, जोकि एक बहुत ही बढिय़ा प्रयास है। शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐसे प्रबंध किए गए है जोकि सराहनीय हैं। जैसे कि स्कूलों में आर.ओ. सिस्टम लगाना, बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, सभी सैकेंडरी स्कूलों में सोलर पॉवर सिस्टम लगाना। इन सभी प्रबंधों के लिए और स्कूलों की इमारतों में सुधार के लिए 120 करोड़ आरक्षित किए गए हैं। डा. राज ने पिछले वर्ष पंजाब की जी.डी.पी. 4,33 लाख करोड़ से बढक़र 4.77 लाख करोड़ होने पर कैप्टन साहिब को मुबारकबाद दी।
डा. राज कुमार ने कहा कि कैप्टन साहिब अपने वादे पूरे करने के लिए भर्सक प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही पंजाब राज्य अकालियों द्वारा की हुई मंदभागी आर्थिक हालत से बाहर निकल आएगा।













