
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय होटल में जिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी मिलन समारोह में पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर ऐसोसिशन के महासचिव रोहित प्रभाकर को सम्मानित किया गया। रोहित प्रभाकर ने कहा कि पंजाब डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन पंजाब के डिस्ट्रीब्यूटर्स और व्यापारियों के हित के लिए पिछले 20 साल से काम कर रही है इस मौके पर मुख्य अतिथि सेठ प्यारे लाल (पंजाब अध्यक्ष) , विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र दुग्गल (उपाध्यक्ष पंजाब), समीर जैन (महासचिव पंजाब), जिला अध्यक्ष गोपीचंद कपूर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

रोहित प्रभाकर ने जिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी मिलन समारोह की बधाई देते हुए कहा कि प्रधान सेठ गोपीचंद कपूर का सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास सराहनीय है उन्होंने संगठन की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि नववर्ष को सेवा, सहयोग और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ मनाना चाहिए। समारोह दौरान रिटेल मनियारी ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नरूला टिंकू, होशियारपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन से नितिन शर्मा, गणेश गुप्ता, हरेंद्र कुमार और आशुतोष डोगरा इत्यादि सदस्य भी मौजूद थे।












