Monday, October 19, 2026
Home International धमाकों से दहली वेनेजुएला की राजधानी, इमरजेंसी का ऐलान

धमाकों से दहली वेनेजुएला की राजधानी, इमरजेंसी का ऐलान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के कुछ दिनों बाद ही वेनेजुएला की राजधानी में कराकस में अमेरिकी सेना ने जोरदार हमला कर दिया है। काराकस में कम से कम 7 धमाके की आवाज सुनाई दी है। कई विमानों को कम ऊंचाई पर उड़ते देखा गया है। जैसे ही विस्फोट हुआ लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की तेल कंपनियों पर नई पाबंदी लगाई है। अमेरिका के वित्त विभाग ने वेनेजुएला की तेल इंडस्ट्री से जुड़ी चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही इन चारों कंपनियों से जुड़े तेल टैंकरों को बढ़ते बैन की लिस्ट में जोड़ा।

Advertisements

अमेरिकी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया है। अमेरिकी वित्त विभाग के दफ्तर ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बैन एरीज ग्लोबल इन्वेस्टमेंट एलटीडी, कॉर्नियोला लिमिटेड, क्रेप मर्टल कंपनी एलटीडी और विंकी इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ-साथ उनसे जुड़े जहाजों डेला, वैलिएंट, नॉर्ड स्टार और रोजालिंड पर लगाया गया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को पुष्टि की थी कि यूएस ने वेनेजुएला में एक डॉक पर हमला किया।

ट्रंप ने कहा कि इसका इस्तेमाल नावों पर ड्रग्स लोड करने के लिए किया जाता था और यह वेनेजुएला के खिलाफ पहला जमीनी हमला था। यह वेनेजुएला के सबसे बड़े एक्सपोर्ट और उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का एक तरीका था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले वेनेजुएला सरकार को आतंकवादी संगठन करार दिया था। अमेरिका का कहना है कि वेनेजुएला और ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक का बड़े स्तर पर व्यापार किया था। दूसरी ओर, अमेरिका ने इस इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here