
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सबअर्वन उपमंडल के एसडीओ राजीव जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी को 66केवी लाचोवाल सब-स्टेशन की जरुरी मरम्मत के कारण बिजली सप्लाई सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।

इसके कारण 11केवी लाचोवाल एपी फीडर, बैंसखुर्द यूपीएस फीडर, सटियाला एपी, लाचोवाल कैटागिरी-1 फीडर की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिस कारण लाचोवाल, पथियाल, असलपुर, सटियाणा, शेरपुर गलिंड, बैंसखुर्द, खुसरोपुर, असलपुर आदि इलाकों के अलावा 66केवी सैंचरी प्लाइवुड की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।












