
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से माई भारत होशियारपुर के दिशा निर्देशानुसार पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक सैमीनार तथा सम्मान समारोह करवाया गया जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर सेंट जोसफ स्कूल के फिज़िक्स विभाग के हैड तथा सोलेस वैलनैस के फाऊंडर मैंबर सतीश सिल्ली उप्पल तथा समाज सेवी रंगकर्मी अशोक पुरी हाज़िर हुये।

इस अवसर पर डॉ. अशोक पुरी ने बताया कि 1984 से भारत सरकार स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मना रही है। स्वामी विवेकानंद जी के विद्या प्रसार के लिए बजवाड़ा होशियारपुर के महात्मा हंस राज ने अपना जीवन लाहौर से विद्या क्रांति के लिए समर्पित किया था।
राष्ट्रीय युवा दिवस को समर्पित आज के प्रोग्राम में बहु-रंग कलामंच की ओर से खूनदान अभियान के लिए समर्पित अजय सहदेव मास मीडिया से नैनसी अरोड़ा, हरियाणा से पवन सिंह, नरेश एस.गर्ग तथा कुमार विनोद को सैमीनार के मुख्यातिथी सतीश सिल्ली उप्पल तथा रेणुका राजपूत ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीश सिल्ली ने बताया कि विज्ञान तथा मैडिटेशन मनुष्य को संतुलित रखता है तथा इन दोनों के साथ समाज पूर्ण तौर पर विकसित हो सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित हुये युवाओं को मुबारकबाद दी तथा माई भारत होशियारपुर की ओर से श्री विवेकानंद जी के 163वें जन्म दिवस पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी का जीवन और शिक्षायें मनुष्य को पूर्ण विकसित होने में सहायक होती हैं।
प्रोग्राम के अन्त में सम्मानित हुये युवाओं ने अपने-अपने तजुर्बे सांझे किये तथा युवाओं ने समाजिक कार्यक्रमों में अपने फर्ज़ को निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बहु-रंग कलामंच के गुरमेल धालीवाल, अमृत लाल, कमलजीत कौर तथा अशोक पुरी तथा सैमीनार के मुख्यातिथी सतीश सिल्ली उप्पल को सम्मानित किया।












