
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में डी.सी. कार्यालय के आगे रोष प्रदर्शन तथा धरना दिया गया। यह धरने संयुक्त किसान मोर्चे के आहवान पर सारे भारत में दिये गये। इसमें एस.के.एम. की अध्यक्षता में किसान जत्थेबन्दियां, मज़दूर जत्थेबन्दियां, मुलाज़म जत्थेबन्दियां तथा पैंशनर जत्थेबन्दियां ने शमूलियत की। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से लाये गये बिजली सोध बिल, बीज बिल, नरेगा स्कीम को बन्द करने, तीन मज़दरों के विरोधी कोड तथा पत्रकारों को सवाल पूछे जाने के कारण जेलों में बन्द करने के खिलाफ धरने तथा प्रदर्शन किया गया।

इस धरने में भारी सख्ंया में किसानों, मुलाज़मों, मज़दूरों, नौजवानों तथा औरतों ने शमूलियत की। इस धरने को हरबंस सिंह संघा मैंबर एस.के.एम. पंजाब, भूपिन्दर सिंह किरती किसान यूनियन, रवजीत सिंह रंधावा बी.के.यू.राजेवाल, दर्शन सिंह मट्टू कुल हिंद किसान सभा, सतपाल सिंह बी.के.यू कादियां, शेर जंग बहादर पंजाब किसान यूनियन, सुखदेव सिंह ढिल्लों जमहूरी किसान सभा, राजिन्दर सिंह बी.के.यू. उगराहां, ओम सिंह, धरमिन्दर सिंह शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, महिन्दर कुमार बढोहाण सीटू, गंगा प्रशाद निर्माण वर्कर यूनियन, गुरमेश सिंह कुल हिन्द मज़दूर यूनियन, बलवीर खानपूरी पैंशनर यूनियन तथा बलवीर सिंह पत्रकार यूनियन ने संबोधन किया।
सभी वक्ताओं ने केन्द्र सरकार तथा पंजाब सरकार का डटकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि पंजाब केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई नीतियों उनकी अर्थियों में कीलों का काम करेंगी। अंत में शिंगारा सिंह ने सभी आये हुये वर्करों का धन्यवाद किया। इसके बाद डिप्टी कमिशनर होशियारपुर को मांग-पत्र दिया गया।











