Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खेल: ज़िम्पा

युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खेल: ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव छावनी कला में सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर एवं चढ़दी कला यूथ क्लब के सहयोग से आयोजित सोनालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का 26 जनवरी को बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में रिहाणा जट्टां की टीम ने छावनी कला की टीम को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।

Advertisements

टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने शिरकत की। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं को नशे से दूर रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

विधायक ज़िम्पा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ज़िम्पा ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। टूर्नामेंट के प्रबंधकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट डॉ. ए.एस. मित्तल एवं डॉ. दीपक मित्तल के मार्गदर्शन में चढ़दी कला यूथ क्लब द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर जे.एस. चौहान, विशाल गुप्ता, नेहा धीमान, ग्राम पंचायत के सदस्यों सहित प्रधान जगबीर सिंह, पवन शर्मा, जसविंदर सिंह, रविंदरजीत सिंह, अवतार सिंह तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here