Wednesday, November 4, 2026
Home Education डा. पारूल खन्ना ने प्रिंसिपल के तौर पर संभाला डा. अंबेडकर सरकारी...

डा. पारूल खन्ना ने प्रिंसिपल के तौर पर संभाला डा. अंबेडकर सरकारी कालेज मुखलियाना का पदभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डा. पारूल खन्ना को पंजाब सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग चंडीगढ़ द्वारा डा. बीआर अंबेडकर सरकारी कालेज, मुखलियाना के प्रिंसिपल के तौर पर तैनात किया गया है। इस अवसर पर उनके माता-पिता, पति एवं बच्चे मौजूद थे। डा. पारूल खन्ना इससे पहले रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्थाई रूप से फाईनेंस विषय से संबंधित प्रोफेसर तथा विभाग के प्रमुख की सेवा निभा रहे थे।

Advertisements

उनको उच्च शिक्षा क्षेत्र में 19 साल का अकादमिक और प्रशासनिक अनुभव है। इस अवसर पर कालेज रजिस्ट्रार प्रो. विकास सूद द्वारा प्रिंसिपल डा. पारूल खन्ना को कालेज में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों, दाखिलें की प्रक्रिया, वित्तिय फंडो, लाइब्रेरी व कालेज बिल्डिंग और उससे संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक प्रो. मिल्की, सहायक प्रो. सुखविंदर दुगल्ल, जूनियर सहायक राजिंदर कुमार आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि डा पारूल खन्ना के पति असीम खन्ना व इनके ससुर भी पीके खन्ना शहर के जाने-माने सीए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here