Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सेवादार समिति ने सरकारी स्कूल सुखियाबाद में पाठ्य सामग्री वितरित की

सेवादार समिति ने सरकारी स्कूल सुखियाबाद में पाठ्य सामग्री वितरित की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवादार समिति होशियारपुर, पंजाब के संस्थापक अंकुर गुप्ता द्वारा संचालित “विद्या दान – महादान” अभियान के अंतर्गत सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, सुखियाबाद में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर समिति के प्रधान अरुण जैन एवं अमित शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवादार समिति समय-समय पर सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और भविष्य में भी एक सशक्त व शिक्षित समाज के निर्माण हेतु हर संभव प्रयास करती रहेगी।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से मैडम मीनू जोशी, गुरप्रीत कौर एवं मनजीत कौर उपस्थित रहीं। वहीं समिति की ओर से चंदन, पवन, पुनीत, वरिंदर, संचित सहित अन्य सेवादारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here