Monday, November 2, 2026
Home Punjab सरकारी एलिमेंट्री स्कूल डफ्फर में वर्कशॉप का आयोजन

सरकारी एलिमेंट्री स्कूल डफ्फर में वर्कशॉप का आयोजन

दसुहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- मनु रामपाल। पंजाब सरकार शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार सरकारी एलिमेंट्री स्कूल डफ्फर में हेड टीचर पवन कुमारी के योग्य नेतृत्व में विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्घाटन सरपंच सतनाम सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन नवजोत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए ।इस अवसर पर अपने संबोधन में नवजोत सिंह ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान होता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अभिभावको बच्चों की योग्यता, उपलब्धियां और मूलाकण पर खास ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की हेड टीचर पवन कुमारी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन बलवीर कौर, दिनेश ठाकुर मुखी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डफ्फर, लैक.जगमोहन सिंह, अमनदीप सिंह पंच, अध्यापिका नवजोत कौर और सुरजीत कौर, बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here