
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर के वल्लाह बाईपास के पास आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में होशियारपुर के रेलवे मंडी निवासी पवन मल्होत्रा के बेटे चंदन मल्होत्रा की मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुूसार वल्लाह बाईपास के पास एक रेत का भरा टिप्पर कारों के ऊपर पलट गया और हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया तथा लोग कार सवारों की मदद को दौड़े, लेकिन टिप्पर भारी होने के कारण लोग असहाय हो गए।

तुरंत क्रेन को बुलाया गया और टिप्पर को हटाकर कारों में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरु किए गए। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि हादसे में कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन चंदन की खबर मिलने पर पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार बेटे की देह लेने के लिए अमृतसर के लिए रवाना हो गया है।












