Monday, October 5, 2026
Home Crime जेल में कैदी से बरामद हुआ मोबाइल, मामला दर्ज

जेल में कैदी से बरामद हुआ मोबाइल, मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस ने केंद्रीय जेल में कैदी से मोबाइल फोन बरामद होने पर मामला दर्ज किया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को करीब शाम 7.15 बजे डिप्टी सुपरडेंट जेल की निगरानी तले बैरक नं 23 के बाहर बनी भट्ठियों पर खड़े व्यक्तियों की तलाशी की गई तो जब वार्डन मनदीप सिंह द्वारा कैदी अबदुल गफूर पुत्र अबदुल बरी की तलाशी ली तो उससे मोबाइल फोन जोकि सिम के बिना था बरामद हुआ है।

जिस पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here