
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज सेवक सुरेन्द्र शर्मा ने धन्वंतरी वैद्य मंडल द्वारा श्री रघुनाथ मंदिर में चलाई जा रही डिस्पेंसरी के लिए दवाइयां भेंट की। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि धन्वंतरी वैद्य मंडल लंबे समय से लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को स्वास्थ्य लाभ देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है हम सबको मिलकर इस कार्य में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा भाव के इस कार्य में हम सबको यथा शक्ति अपना योगदान देना चाहिए।

धनवंतरी वैद्य मंडल के सदस्य निशुल्क चिकित्सा शिवर लगाकर निःशुल्क दवाइयां देते है। इस मौके पर धनवंतरी वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य आयुर्वेद का प्रचार व प्रसार करना है क्योंकि इस चिकित्सा प्रणाली का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हो होता। आज दूसरे देशों के लोग भी आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली की तरफ आ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस प्रणाली से रोग को जड़ से मिटाया जा सकता है। इस मौके पर इंद्रजीत कौर तथा चमन लाल भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। फोटो कैप्शन: डिस्पेंसरी के लिए दवाइयां भेंट करते सुरेंद्र शर्मा साथ है सुमन कुमार सूद व अन्य।












