
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्टी के विस्तार के तहत सतेन्द्र शर्मा निराला को व्यापार मंडल होशियारपुर का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर सतेन्द्र शर्मा ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती एवं पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के साथ-साथ व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।












