Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur 11 और 12 मार्च को निकाली जाएगी रैली और 6 मई से...

11 और 12 मार्च को निकाली जाएगी रैली और 6 मई से हड़ताल संबंधी निगम कमिश्नर को दिया मांगपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। म्युनिसिपल एम्प्लॉइज एक्शन कमेटी पंजाब की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि इसरो भवन लुधियाना में हुई मीटिंग में 11 और 12 मार्च, 2026 को 2 दिन शहर में रैली करने, पंजाब सरकार का पुतला जलाने और 10 साल बाद रेगुलर नौकरी को परमानेंट करने के नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाने का फैसला किया गया और 6 मई, 2026 को हड़ताल पर करने का फैसला किया गया है। इस बारे में सरकार को नोटिस भी दिया गया है।

Advertisements

नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि वे म्युनिसिपल एम्प्लॉइज एक्शन कमेटी पंजाब के इस फैसले से सहमत हैं और 11, 12 मार्च 2026 को पंजाब सरकार का पुतला जलाया जाएगा और मांग पत्र किसी भी बड़े अधिकारी को दिया जाएगा, जो पंजाब के मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा। यह नोटिस म्युनिसिपल एम्प्लॉइज एक्शन कमेटी ने करणजोत अदिया प्रधान की अध्यक्षता में कमिश्नर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ज्योति बाला मट्टू को दिया। इस मौके पर उपप्रधान विक्रमजीत बंटी, मुख्य सलाहकार जोगिंदर अदिया, जय गोपाल, बलराम, हरबिलास, प्रदीप, हीरा लाल, पवन, आशु और सुभाष और कुलवंत सिंह सैनी समेत यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here