
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रपुर कांग्रेस कार्यलय में आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित पंजाब सेवादल के सचिव अशोक सूद (हैप्पी) ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा आने वाले चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई।

हैप्पी सूद ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी तथा घर-घर राहुल और प्रियंका गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। श्री सूद ने कहा कि जल्द पंजाब प्रधान व पंजाब के प्रभारी से भी चंडीगढ़ कार्यलय में मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।












