Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur बीबीएमबी ने ब्यास किनारे लगाई अग्रिम चेतावनी प्रणाली, लोगों को तुरंत मिलेगी...

बीबीएमबी ने ब्यास किनारे लगाई अग्रिम चेतावनी प्रणाली, लोगों को तुरंत मिलेगी नदी में पानी आने की सूचना

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। किसी भी आपात स्थिति में डैम से ब्यास नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की स्थिति में अब नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत इसकी सूचना मिल सकेगी। इसके लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने ब्यास नदी के किनारे अग्रिम चेतावनी प्रणाली स्थापित की है। इसका उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी द्वारा किया गया है। इस तहत 6 अग्रिम चेतावनी सिस्टम लगाए गए हैं। इस मौके पर साइट पर ब्यास डैम के मुख्य इंजीनियर राकेश गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर विमल कुमार मीणा, निगरानी इंजीनियर मनवीन चौधरी, कार्यकारी इंजीनियर विनय कुमार तथा एसडीओ परमिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisements

चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले जब भी आपात स्थिति में पोंग डैम से पानी छोड़ना पड़ता था, तो बोर्ड की टीमों के अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत किया जाता था और 6 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए थे। इससे लोगों तक सूचना पहुंचने में समय लगता था और किसी हादसे की आशंका बनी रहती थी। लेकिन अब नई चेतावनी प्रणाली के माध्यम से यह सूचना तुरंत ही लोगों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी हमेशा अपने लोगों की बेहतर सेवा के लिए समर्पित रहता है और इसी जनहित के उद्देश्य से यह परियोजना स्थापित की गई है।

मुख्य इंजीनियर राकेश गुप्ता ने बताया कि 52 गेट बैराज से लेकर मीरथल तक लगभग 50 किलोमीटर की दूरी में यह 6 अग्रिम चेतावनी प्रणाली केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये पेखां, संसारपुर टेरेस, शाह बैराज के दाहिने किनारे, रियाली (फतेहपुर), बेला सरियाना (मुकेरियां), परल (इंदौरा) और अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा के पास स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये चेतावनी सिस्टम आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक लगाए गए हैं और जब भी डैम से पानी छोड़ा जाएगा, तो पहले ही इन अग्रिम चेतावनी प्रणालियों के माध्यम से अलर्ट जारी हो जाएगा, जिससे लोग नदी के किनारे और नदी के तल से दूर हो सकेंगे।इस मौके पर जूनियर इंजीनियर जसविंदर सिंह और मनीष शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here